Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

झारखंड वोटर अवेयरनेस प्रतियोगिता में ‘वॉइस ऑफ वोटर्स’ को मिला पहला स्थान

जमशेदपुर : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं के बीच जागरूकता लाने के लिए शहर के कलाकारों द्वारा बनाया गया वीडियो एलबम ‘वॉइस ऑफ वोटर्स ‘ काफी लोकप्रिय हो रहा है । लोग इस गीत को काफी पसंद कर रहे है । स्वीप द्वारा आयोजित झारखंड वोटर अवेयरनेस कंटेस्ट में इस वीडियो सोंग को पहला पुरस्कार मिला है ।

रांची स्थित निर्वाचन भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने वीडियो एलबम के निर्माता व निर्देशक सोलोमन दास को अपने हाथों से पुरस्कार प्रदान किया । स्वीप द्वारा आयोजित झारखण्ड वोटर अवेयरनेस कंटेस्ट में राज्य भर के कलाकारों ने विभिन्न कैटेगरियों में अपनी प्रविष्टियाँ जमा कराई थी । जिसमें वीडियो अलबम, पोस्टर मेकिंग, शॉर्ट फिल्म, वीडियो रिल्स शामिल था । स्वीप द्वारा पिछले महीने से ही इस प्रतियोगिता को पूरे झारखंड में जोर शोर चलाया गया था । प्रतियोगिता में ‘वॉइस ऑफ वोटरस ‘ वीडियो अल्बम के निर्माता व निर्देशक सोलोमन दास ने बताया कि उन्हें पुस्कार जीतने पर काफी खुशी हो रही हैं कि उनके टीम के द्वारा बनाई गई वीडियो एलबम को राज्य भर में वीडियो अलबम कैटेगरी में पहला स्थान मिला है ।

उन्होंने बताया कि वीडियो में काम करने वाले सभी कलाकारों ने काफी अच्छा काम किया है । उन्होंने कहा कि वीडियो सौंग बनाने का मुख्य उदेश्य राज्य भर में अधिक से अधिक मतदान हो। मतदान के दिन वोटर लोकतंत्र के महापर्व में भाग ले तभी उनका मेहनत सफल होगा । उन्होंने बताया कि उनके मिले इस सम्मान से काफी उत्साह मिला है, आगे समाज में जागरूकता लाने के लिए कई मुद्दों पर वीडियो और फिल्म बनाकर लोगों को जागरूकत करने का काम करेंगे ।

About Author