Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर के कमलपुर से 400 बोतल अवैध नकली शराब जप्त, तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल


जमशेदपुर: पुलिस ने कमलपुर से 400 बॉटल नकली शराब बरामद किया है । इस मामले में पुलिस ने उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाईं के रहने वाले बिट्टू कुमार महतो, सिदगोड़ा के न्यू बारीडीह के रहने वाले अमित कुमार और भालूबासा के रहने वाले सचिन प्रसाद को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ऑफिस में एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध शराब की तस्करी कर रहे हैं। इस पर यह गिरफ्तारी की गई है । उन्होंने बताया कि यह अवैध नकली शराब बोदाम इलाके में बनाई जा रही थी।

About Author