Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

एक्सएलआरआइ अच्छे मैनेजर के साथ ही बेहतर इंसान भी तैयार करता है : टीवी नरेंद्रन – एक्सएलआरआइ के 75 वर्ष पूरे होने पर दो दिवसीय ओडिसी का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर टाटा ऑडिटोरियम में दो दिवसीय ओडिसी का आयोजन किया गया. जिसमें एक्सएलआरआइ के सभी प्रोफेसरों के साथ ही पूर्व प्रोफेसरों व संस्थान के 45 पूर्व छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के एमडी सह एक्सएलआरआइ के चेयरमैन जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज, एक्सएलआरआइ की एडमिनिस्ट्रेशन डीन फादर डोनाल्ड डिसूजा, एकेडमिक डीन प्रोफेसर संजय पात्रो, एक्सएलआरआइ एल्यूमनी एसोसिएशन के प्रेसिडेंट राणावीर सिन्हा मौजूद थे.

कार्यक्रम के दौरान सभी को संबोधित करते हुए टीवी नरेंद्रन ने कहा कि एक्सएलआरआइ जैसे संस्थान मजबूत सोशल वैल्यूज प्रदान करते हैं जो कि इस संस्थान की यूएसपी है. कहा कि एक्सएलआरआइ के शिक्षकों द्वारा जिस प्रकार से देश व समाज को अच्छे मैनेजर के साथ ही बेहतर इंसान भी तैयार करते हैं. उन्होंने सभी प्रोफेसरों के साथ ही पूर्व प्रोफेसर व विद्यार्थियों का स्वागत किया.

इस दौरान एक्सएलआरआइ के डीन फाइनांस फादर डोनाल्ड डिसूजा ने कहा कि एक्सएलआरआइ के साथ लोगों का एक इमोशनल जुड़ाव है. यही वह जुड़ाव है जो यहां से पढ़ कर बड़े पदों पर आसीन छात्र-छात्राओं को भी वापस उनके कॉलेज तक लाता है. कार्यक्रम के दौरान एक पैनल डिस्कशन का भी आयोजन किया गया. जिसे प्रो. सुनील कुमार षाड़ंगी ने संचालन किया. इसमें कुल छह पूर्ववर्ती विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. इसमें प्रो. रश्मि मेहतो, प्रो रेनू मट्टू, प्रो. जीतू सिंह, रोनाल्ड डिकॉस्टा समेत अन्य ने अपने पक्ष रखे।

About Author