Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यशाला का आयोजन, जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन सर्वोत्तम तरीका-उप विकास आयुक्त

समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर कार्यशाला आयोजित किया गया जिसमे परिवार नियोजन कार्यक्रम को जिला में सुचारू रूप से संचालित करने पर चर्चा की गई। कार्यशाला में शामिल मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने बढ़ती जनसंख्या पर प्रभावी कार्ययोजना के रूप में परिवार नियोजन को महत्वपूर्ण बताया।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन सर्वोत्तम तरीका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से छोटा परिवार सुखी परिवार के तहत परिवार नियोजन कार्यक्रम वर्षो से चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से शिविर लगाकर बंध्याकरण एवं नसबंदी कर जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को प्रखण्ड एवं पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने को कहा। उन्होंने विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। जून- जुलाई माह में परिवार नियोजन सम्बन्धी कार्यक्रम जिला में चलाये जाएंगे।

ऐसे में परिवार नियोजन के उपायों को अपना कर जनसंख्या संतुलन को बनाए रखा जा सकता है तथा स्वस्थ्य झारखंड सुखी झारखंड की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, सभी एमओआईसी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी समेत अन्य सम्बन्धित उपस्थित थे।

About Author