Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026: 5 अगस्त को प्रारूप सूची होगी प्रकाशित, दावा-आपत्ति के लिए विशेष शिविरों का कार्यक्रम जारी

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने पात्र मतदाताओं से समय पर दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अपील की, बीएलओ व निर्वाचन अधिकारियों को प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

सरायकेला-खरसावाँ, 3 अगस्त 2026 : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-2026) के तहत दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित अवधि के भीतर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन अथवा अन्य आपत्तियों से संबंधित आवेदन समय पर जमा करने की अपील की है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 5 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 8 एवं 9 अगस्त को दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने के लिए प्रथम विशेष मतदान केंद्र शिविर आयोजित होंगे। 15 अगस्त को ग्राम सभाओं के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। वहीं 22 एवं 23 अगस्त को द्वितीय विशेष मतदान केंद्र शिविर लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 25 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक होम-टू-रोल वेरिफिकेशन (Home-to-Roll Verification) अभियान चलाया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है या जिनके नाम, पता, आयु अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है, वे निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित मतदान केंद्र या निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र के साथ दावा एवं आपत्ति दर्ज कराएं।
उन्होंने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, बीएलओ तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सभी गतिविधियों का प्रभावी संचालन, व्यापक जन-जागरूकता एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान प्रत्येक पात्र मतदाता को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने तथा प्राप्त सभी आवेदनों का निर्वाचन आयोग के निर्धारित नियमों के अनुसार निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

About Author

Leave a Reply