Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खूंटपानी के उत्क्रमित उच्च विद्यालय भोया के स्कूली बच्चों ने साइकिल रैली निकालकर चलाया नशा मुक्ति अभियान

पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत प्रखंड खूंटपानी उत्क्रमित उच्च विद्यालय भोया के स्कूली बच्चों ने नशा मुक्ति अभियान चलाया इस दौरान साइकिल रैली निकालकर लोगों को नशा के प्रति जागरूक किया साइकिल रैली स्कूल से भोया चौक तक निकाली गई । नशा मुक्ति अभियान में प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा भी शामिल हुए प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा नशा हमारे शरीर के लिए हानिकारक है लोग नशे से दूर रहे नशा परिवार को बर्बाद कर देती है हमारे झारखंड को नशा मुक्त झारखंड बनाना है यह संकल्प विद्यालय के बच्चों ने लिया।

About Author