Categories

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

ज़ख्मी हालत में युवक का शव बरामद, परिजनों को हत्या की आशंका

सरायकेला जिले के आरआरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत पार्वतीपुर गांव में मंगलवार सुबह स्थानीय 20 वर्षीय युवक का शव गांव के तालाब के पास से बरामद किया गया है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान 20 वर्षीय वीर सिंह हांसदा के रूप में की गई है। जो स्थानीय कंपनी में मजदूरी का काम किया करता था। मृतक के छोटे भाई ने बताया कि वह कल दोपहर से लापता था। काफी खोज करने के बाद भी पता नहीं चल सका। इस बीच मंगलवार सुबह गांव के तालाब के पास से उसका शव बरामद हुआ है।

मृतक वीर सिंह हांसदा के छोटे भाई विश्वनाथ हांसदा ने बताया कि भाई के मृत शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान हैं। जबकि आंख को भी कुचल दिया गया हैम शव देखने से प्रतीत होता है कि पत्थर से कुच कर निर्मम हत्या की गई है। इधर घटना की जानकारी होने पर स्थानीय आरआईटी पुलिस मौके पर पहुंची है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे जांच में जुट गई है।

About Author