Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा, राज्य की पूर्व घोषित कार्यक्रम भी स्थगित किया गया…..

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055(wa)

Ranchi : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह का निधन दिनांक 26.12.2024 को AIIMS Hospital, New Delhi में हो गया है।

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में भारत सरकार द्वारा दिनांक 26.12.2024 से 01.01.2025 तक सात दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है।

वहीं झारखंड सरकार द्वारा भी सात दिनों के राजकीय शोक का निर्णय लिया गया है। उक्त अवधि में झारखण्ड राज्य के उन सभी भवनों, जहाँ नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, जहाँ राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे एवं उक्त अवधि के भीतर किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा।

इधर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर सरायकेला-खरसवाँ जिले की समाहरनालाय सभागार में उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार को शोकसभा का आयोजन किया गया।

इस दौरान उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक आईटीडीए, अपर उपायुक्त समेत विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारी तथा कर्मचारी के द्वारा दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई । इस दौरान उनके तैलिय चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

दिनांक 28.12.2024 को खोजाटोली, नामकुम में आयोजित होनेवाले राज्यस्तरीय झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना कार्यक्रम भी स्थगित किया गया है।

#TeamPrdRanchi जि0सं0कार्यालय, राँची की प्रेस विज्ञप्ति सं0 – 730/2024

About Author