Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

Seraikella : शहीद दिवस पर सरायकेला में ” मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी ” अभियान के तहत दिया श्रमदान, स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश….

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले में शहीद दिवस के अवसर पर “मेरा भारत, मेरी ज़िम्मेदारी” अभियान के अंतर्गत मेरा युवा भारत द्वारा रविवार को सामुदायिक भवन परिसर एवं सिदो-कान्हू पार्क में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला युवा पदाधिकारी क्षितिज ने किया, जिसमें कार्यालय कर्मियों और युवा स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान स्वयंसेवकों ने पार्क और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर कचरा संग्रहण, झाड़ियों की सफाई तथा सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित की। साथ ही, पूर्व में श्रमदान से निर्मित जल सोख्ता की सफाई, मरम्मत और पुनर्सक्रियकरण कर जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
अंत में जिला युवा पदाधिकारी ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे ऐसे जनहितकारी अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लें और स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण के निर्माण में अपना योगदान दें।

About Author

Leave a Reply