SERAIKELLA | CHANDIL : कपाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : विशेष अभियान में दो फरार गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार…

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)
सरायकेला : 5 मई 2026, मंगलवार : जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर लगातार दो दिन मध्यरात्रि पर संचालित इस अभियान में लंबे समय से फरार चल रहे दो गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
- रजी अहमद अंसारी (22 वर्ष), पिता – गुलाम सरवर, निवासी – वार्ड संख्या 04, रोड संख्या 15, इस्लाम नगर, कपाली। इनके विरुद्ध माननीय न्यायालय, जमशेदपुर द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।
- सनाउल्लाह अंसारी उर्फ बंगाली (42 वर्ष), पिता – ऐनुल अंसारी, निवासी – डैमडूबी, अंसार नगर, कपाली। इनके विरुद्ध माननीय न्यायालय, चांडिल द्वारा वारंट निर्गत था।
कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार ने बताया कि जिले में अपराध एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध “शून्य सहिष्णुता” की नीति के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा,
“फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। कानून से बचने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।”
गिरफ्तारी के उपरांत दोनों आरोपियों की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया एवं चिकित्सीय जांच पूरी कर ली गई है। इसके बाद सोमवार को उन्हें संबंधित न्यायालयों में पेश किया गया।
पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है, वहीं अपराधियों में हड़कंप का माहौल देखा जा रहा है।
