SERAIKELLA : सड़क निर्माण में घोटाला : चाउलीबासा में मजबूत सड़क के उपर ही बना रहे पीसीसी सड़क,संवेदक पर मनमानी का आरोप, विभाग बेखबर….

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 ( wa )
SERAIKELLA : केंद्र तथा राज्य की सरकार सड़क के माध्यम से विकास को गति देने के लिए करोड़ों की राशि खर्च कर रही है। लेकिन भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी के कारण बनने के साथ ही ये सड़कें खस्ताहाल होने की संभावना है। ऐसा ही एक मामला चाण्डिल प्रखण्ड क्षेत्र के सामने आया है।
जहाँ राँची-टाटा एनएच 33 मुख्यमार्ग चाऊलीबासा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के विपरीत दिशा पर स्थित सखी मण्डल भवन के नज़दीक से पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह हजारों मीटर सड़क निर्माण करने की योजना है। पर आश्चर्य की बात तो यह है कि जहाँ सड़क बनाई जा रही है उसके नीचे पहले से ही सैंकड़ों मीटर मजबूत और अच्छी पीसीसी सड़क बना हुआ था फिर भी विभाग को क्या आवश्यकता हुआ कि उसी सड़क के उपर पुणः पीसीसी सड़क बनाना पड़ रहा है।
यह सरकार की योजना से चल रही निर्माण कार्य के बावजूद कार्य प्रारंभ से पहले वहाँ साइनबोर्ड नहीं लगाया गया है जिससे लोगों को यह पता नहीं चल पा रहा है कि इसकी संवेदक कौन है, यह कौन सी विभाग की योजना है तथा यह किस निधि से बनाई जा रही है एवं इसकी समयसीमा क्या है। जिसमे शुरुआती दौर में ही संवेदक की मनमानी खुलकर सामने आने लगी है।
क्षेत्रीय जानकारों का माने तो यह सड़क निर्माण कार्य में कच्ची सड़क को खोद कर डस्ट के साथ क्रेशर का मेटल का प्रयोग करते हुए इसे भर कर समतलीकरण करना था, पर जेई की मिलीभगत से बगैर खुदाई किए सैंकड़ों मीटर पहले से मौजूद मजबूत और अच्छी पीसीसी सड़क के उपर ही यह सड़क बनाया जा रहा है। यह एक गंभीर विषय है और जाँच का मामला है आखिर संवेदक की इतनी मनमानी के बावजूद विभाग से इन्हें खुली छूट कैसे मिल गई और जेई के मिलीभगत में सरकारी सड़क निर्माण कार्य मे इतना बड़ा घोटाला करने की दुस्साहस पर संदेह है कहीं न कहीं इनके पीछे कोई सफेदपोश खड़ा होगा।
विभाग द्वारा इसपर निष्पक्ष जाँच हुई तो निर्माण कार्य मे संवेदक द्वारा बरती गई अनियमितता एवं उपयोग सामग्रीयों की भी गुणवत्ता पर सवाल खड़ा होने की संभावना है।
