Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला/आदित्यपुर : कालूराम सेवा ट्रस्ट की पहल पर लावारिश बुजुर्ग के शव को आदित्यपुर भिजवाया, आपस में चंदा इकट्ठा कर कराया अंतिम संस्कार

सरायकेलाः एक कहावत हैं जिसका कोई नहीं उसका ऊपर वाला जरूर होता हैं. बुधवार को 75 वर्षीय बुजुर्ग बंशीलाल की मौत हो गई थी. जिसका कोई भी अपना कहने वाला नहीं था . पुलिस ने बंशीलाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया था.

जैसे ही इसकी जानकारी भाजपा नेता मनोज चौधरी एवं आदित्यपुर के कुछ दुकानदारों को मिली ससम्मान अंत्येष्टि की व्यवस्था कराने के तैयार हो गए.मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग के आगे-पीछे कोई नहीं था. वे आदित्यपुर बाजार में पिछले पचास साल से रहते थे और मेहनत-मजदूरी करके अपना जीवन-बसर करते थे. बाजार के लोगों के बीच वे काफी लोकप्रिय थे सभी का काम में सहयोग करते थे. उनकी मौत के बाद बाजार के लोगों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर अंत्येष्टि कराई.

इधर पोस्टमार्टम हाउस से बुजुर्ग के शव को आदित्यपुर भिजवाने में भाजपा नेता सह कालूराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने पहल की और बुजुर्ग बंशीलाल के शव को निःशुल्क आदित्यपुर भिजवाया. उन्होंने बुजुर्ग की मौत पर अपनी संवेदना जताई. आदित्यपुर बाजार के लोगों ने श्री चौधरी के प्रति आभार जताया. मनोज चौधरी ने सरकार से ऐसे लावारिश शव को ससम्मान अंत्येष्टि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की.

About Author