Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

रथ यात्रा समिति जुगसलाई के द्वारा कलाकार कृष्ण मूर्ति राधा रानी एवं अन्य कलाकारों के साथ भजन संध्या का आयोजन

रथ यात्रा समिति जुगसलाई के द्वारा पांच दिनों तक धुमधाम से भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य रूप से कलाकार कृष्णमूर्ति राधा रानी और अन्य कलाकार मौजूद थे। जगन्नाथ के भजन एवं भक्ति गानों से एक से एक बढ़कर प्रस्तुत कर सभी दर्शकों का मन खुशीयों से दिया। भजन सुनने के लिए आसपास , दूध दराज , जुगसलाई , आदित्यपुर, बिस्टुपुर, जमशेदपुर आदि से हजारों की संख्या दर्शकगण पहुंचे थे। कलाकारों ने एक से एक संगीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कलाकारों ने ऐसे भजन पेश किया कि सभी दर्शकगण खुशीयों से नाचने और झूमने लगे।

समिति की ओर से पांच दिनों भंडारण का आयोजन किया गया। भजन समाप्त होने पर हजारों दर्शकगणों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।भजन संध्या का आयोजन को सफल बनाने में रथ यात्रा समिति जुगसलाई के अध्यक्ष – पंकज अग्रवाल , संजय कसेरा , लाइसेंसी बीजू शर्मा , कार्यकर्ता प्रमुख राजेश शर्मा , सनी भमरा , संरक्षक सौरभ प्रसाद , रिशु विश्वकर्मा , कार्यकर्ता – महावीर शर्मा , मंगलू शर्मा, रितिक शर्मा , शिव गुप्ता , पवन सानी , हेमंत अग्रवाल , चन्दन अग्रवाल , रितिक शर्मा , रवि सिंह, संजू सिंह , कृष्ण शर्मा , सूरज दास , राजा शर्मा , , गणमान्य एवं जुगसलाई वासियों का सहरनीय योगदान रहा।

About Author