Categories

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

हाटगम्हारिया में झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी के पक्ष में निकाली रैली, जनता से मांगा समर्थन

चाईबासा : झामुमो पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चाईबासा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया महागठबंधन की झामुमो प्रत्याशी श्रीमती जोबा मांझी के पक्ष में हाटगम्हारिया में रैली निकालते हुए जनता से समर्थन मांगा। रैली हाटगम्हरिया प्रखंड झामुमो कार्यालय से निकल कर सरकारी तालाब, मुख्य बाजार, फॉरेस्ट कॉलोनी, शिव मंदिर होते हुए मेन रोड, पुराना स्टेट बैंक, थाना परिसर होते हुए पुन: झामुमो कार्यालय वापस लौटे। इस दौरान हजारों की संख्या में शामिल झामुमो कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने जोबा मांझी जिंदाबाद, झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद, इंडिया गठबंधन जिंदाबाद आदि के जोरदार नारे लगाए।

रैली में शामिल कार्यकर्ता व समर्थकों ने इंडिया महागठबंधन प्रत्याशी श्रीमती जोबा माझी के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस मौके पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र के भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के दस साल के शासन में महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार सहित कई अनियमितताएं हुई है। भाजपा झूठ की राजनीति करती है। जनता भाजपा के झूठे वादों से त्रस्त है। अब भाजपा वाले 400 पार का नारा लगाते हुए देश की संविधान बदलने एवं आरक्षण को समाप्त करने की बात कह रहे हैं। ऐसा कभी नहीं होने दिया जाएगा।

About Author