. Rajasthan : बालोतरा में बिजली के तार चोरी के दौरान करंट लगने से दो युवकों की मौ*त, पुलिस जांच में जुटी…

.
बालोतरा (राजस्थान) : बालोतरा जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के कोठाला सरहद में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बिजली के तार चोरी करने के दौरान करंट लगने से दो युवकों की मौके पर ही मौ*त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही धोरीमन्ना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस के अनुसार मृ’तकों की पहचान खेताराम और गिरधारीराम के रूप में हुई है। दोनों कोठाला क्षेत्र के फड़ौदा फाटा के निवासी बताए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जांच में घटना बिजली के तार चो’री के प्रयास के दौरान करंट लगने से हुई प्रतीत हो रही है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
(नोट : यह समाचार प्रारंभिक पुलिस जानकारी पर आधारित है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों में परिवर्तन संभव है।)
Source : Internet/social media.
