साईकील से भ्रमण के दौरान पश्चिम बंगाल की मुरसीदाबाद से चौका पहुँचा प्रसेनजीत, लोगों को दे रहा प्लास्टिक मुक्त दिनचर्या का संदेश…..

Seraikella : प्लास्टिक मुक्त दिनचर्या, रक्तदान के लिए लोगों की उत्साह बढ़ाना एवं देश को प्रदूषण मुक्त करने हेतु लोगों के बीच कई संदेश पहुंचा रहा है साइकिल भ्रमण पर निकले प्रसेनजीत । बताया गया कि पश्चिम बंगाल राज्य की मुरसीदाबाद जिले की लालगोला गाँव के निवासी है प्रसेनजीत दास । वह अपनी गृह जिला से गत जनवरी, 2025 को साइकिल से पश्चिम बंगाल की 29 जिलों की भ्रमण कर 86 वां दिन सोमबार को झारखण्ड राज्य की सरायकेला-खरसवाँ जिले की चौका मोड़ पहुंचा। वहीं स्थानीयों ने उनका स्वागत किया तथा लोगों से बातचीत के क्रम में प्रसेनजीत ने बताया कि साईकिल से भ्रमण के दौरान वह लोगों के बीच प्लास्टिक मुक्त दिनचर्या और रक्तदान के लिये लोगों का उत्साह बढ़ाने समेत कई संदेश पहुँचा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उनका यह भ्रमण अनिश्चितकालीन है जिन्हें भारत के अलावा श्रीलंका, म्यांमार, वियतनाम समेत आधा दर्जन देश मे ऐसी ही साईकिल से भ्रमण कर उक्त संदेश पहुंचाएंगे।
