Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

GAMHARIA : गाम्हारिया थाना क्षेत्र में अवैध चुलाई शराब भट्टी को पुलिस ने किया ध्वस्त, संचालकों पर मामला दर्ज…

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)

SERAIKELLA : सरायकेला- खरसवाँ जिले की गाम्हारिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अवैध चुलाई भट्टी संचालन के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। वहीं उपायुक्त के आदेशानुसार उत्पाद अधीक्षक के निर्देशानुसार प्राप्त आसूचना के आलोक में ग़म्हारिया थाना के ग्राम जामजोरा की सुदूरवर्ती इलाकों की जंगल में संचालित चार अवैध चुलाई अड्डा को ध्वस्त किया गया ।

घटनास्थल से लगभग 2500 किग्रा जावा महुआ को विनिष्ट किया गया तथा 3 प्लास्टिक जार में लगभग 105 लीटर अवैध चुलाई शराब को जब्त कर अवैध चुलाई अड्डा संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत उत्पाद वाद दर्ज किया गया।

About Author