Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जरईकेला थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने पोस्टरबाजी कर लोकसभा चुनाव का किया विरोध

चाईबासा: नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने एक बार फिर पोस्टरबाजी करके लोकसभा चुनाव का विरोध किया है। पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित मनोहरपुर प्रखंड के जराईकेला थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने पोस्टरबाजी की है। नक्सलियों ने रवांगदा, डोमलोई, पंचपहिया, जराईकेला इलाके में कई जगहों पर पोस्टरबाजी की है।

बता दें कि सिंहभूम संसदीय सीट पर चुनाव की प्रक्रिया जारी है. नामांकन हो रहा है। 13 मई को मतदान होगा। इसको लेकर जिला पुलिस और सीआरपीएफ नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार छापामारी अभियान चला रही है, ताकि शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराया जा सके। ऐसे माहौल में नक्सलियों की पोस्टरबाजी करके सुरक्षा बलों को चुनौती दी है।

पुलिस ने पोस्टर को जब्त कर लिया है और जांच में जुट गयी है. हालांकि पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों का मनोबल बढ़ा हुआ है। नक्सली बैकफुट पर हैं। संभवतः इसीलिए नक्सली पोस्टरबाजी करके अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहते हैं।

About Author