Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

अल्पसंख्यक का मतलब सिर्फ मुसलमान नहीं है – हिदायतुल्लाह खान

सरायकेला-खरसावां : राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम सोमवार की शाम सरायकेला पहुंची ।परिसदन में लगभग डेढ़ घंटे तक विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी के साथ बैठक कर राज्य में अल्पसंख्यकों के उत्थान के दिशा में चलाए रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ,आयोग के सदस्य डॉक्टर मोसलेउद्दीन तौसीफ एवं सदस्य बरकत अली भी मौजूद रहे।

इसके अलावा बैठक में झामुमो के जिला अध्यक्ष सुभेंदू महतो जिला प्रशासन की ओर से डीडीसी प्रभात कुमार भी मौजूद रहे।बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा अल्पसंख्यक के उत्थान की दिशा में संचालित योजनाओं के बारे में आयोग के अध्यक्ष द्वारा जानकारी ली गई। इनमें कुछ विभागों के द्वारा कार्यों में स्थिलता पाई गई है ,उन विभागों को एक-दो दिन के अंदर रिपोर्ट तैयार कर विभाग से पत्राचार करने का निर्देश दिया गया है।बैठक के पश्चात आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में भ्रमण कार्यक्रम चल रही है।

इस दौरान तमाम जिलों में सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं में आबादी के अनुपात में अल्पसंख्यकों को भी उसका लाभ मिल रहा है कि नहीं इसका पता लगाया जा रहा है। अल्पसंख्यक का मतलब सिर्फ मुसलमान नहीं है सिख, क्रिश्चियन ,बौद्ध, जैन पारसी के साथ-साथ राज्य में भाषाई अल्पसंख्यक बंगाली एवं उड़िया भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों का भ्रमण के पश्चात राज्य स्तर पर अल्पसंख्यक आयोग की एक बैठक होगी। जिसमें सभी जिलों से प्राप्त आंकड़ों पर विचार किया जाएगा ,साथ ही इस आंकड़ों के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर राज सरकार को पेश किया जाएगा।

About Author