Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक, 25 जून से 24 जुलाई तक चलेगा पुनरीक्षण कार्यक्रम

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 25 जून से 24 जुलाई तक द्वितीय विशेष मतदाता सूची पुनिरीक्षण कार्यक्रम चलाए जाएगा । जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के दिशा-निर्देशानुसार सभी छह विधानसभा क्षेत्र के एआरओ, एईआरओ ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज एआरओ एवं संबंधित एईआरओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियो, बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ के साथ अलग-अलग बैठक कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के रूपरेखा की जानकारी दी ।

निर्वाचन आयोग द्वारा 01 जुलाई 2024 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूचि का विशेष संक्षित पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।25 जून से 24 जुलाई तक चलने वाले द्वितीय विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा एवं छूटे हुए मतदाताओं का पंजीकरण, ईपीक का सत्यापन, ब्लैक एंड व्हाइट इमेज वाले कार्ड का पहचान करना आदि शामिल है। घर-घर सत्यापन कार्य के दौरान 01 जुलाई 2024 को 18 साल की आयु पूर्ण करने वाले मतदाता को मतदाता सूची में नामांकित करना, एब्सेंट, शिफ्टेड एंड डेथ मतदाताआ का फॉर्म -7 भरना आदि कार्य किया जाना है।

साथ ही 1500 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्र को चिन्हित करने के अलावा मतदान केंद्र जर्जर हो गया है तो उसके लिए सुविधायुक्त स्थल का चयन करने से जुड़ी जानकारियां भी ली जाएंगी । बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष सहयोग की अपील की गई ताकि एक भी सुयोग्य मतदाता का नाम मतदाता सूचि में दर्ज होने से नहीं छूटे।

About Author