Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

कुणाल षाडंगी को मिलेगा अंतराष्ट्रीय यूथ आईकॉन अवार्डफेडरेशन ऑफ़ इंडियन्स एसोशिएशन कल गणतंत्र दिवस महोत्सव समारोह पर शिकागो में करेगी सम्मानित, सम्मान समारोह के लिए शिकागो पहुंचें कुणाल

जमशेदपुर : पूर्व विधायक और झारखंड भाजपा के तेजतर्रार प्रवक्ता कुणाल षाडंगी 28 जनवरी को अमेरिका के शिकागो में अंतराष्ट्रीय यूथ आईकॉन अवार्ड से सम्मानित होंगे. फेडरेशन ऑफ़ इंडियन्स एसोशिएशन की शिकागो ईकाई ने इसकी पुष्टि करते हुए कुणाल षाडंगी को ईमेल भेजकर शिकागो आमंत्रित किया था.

गणतंत्र दिवस महोत्सव समारोह के दौरान रविवार को कुणाल सम्मानित होंगे. सम्मान समारोह में सम्मिलित होने के लिए शनिवार को कुणाल षाडंगी अमेरिका के शिकागो पहुँच चुके हैं. विदित हो कि एफआईए- शिकागो (फेडरेशन ऑफ़ इंडियन्स एसोशिएशन) एक नॉन प्रॉफिट छात्र संगठन है जिसमें अमेरिका में रह रहे तीन लाख से अधिक भारतीय और एशियाई युवा जुड़े हैं. इस संगठन का मूल उद्देश्य भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहन देना है.

अमेरिका के विभिन्न राज्यों में इसकी शाखाएँ कार्यरत हैं. एफआईए कुणाल षाडंगी को उनके द्वारा झारखंडी युवाओं को अपने विशेष मुहिम के मार्फ़त शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाज कल्याण की दिशा में उल्लेखनीय और अनुकर्णीय योगदान के लिए शिकागो में सम्मानित करेगी.

About Author