Categories

October 31, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खरसावां विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

खरसावां विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने रांची मुख्यमंत्री आवास पर झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर स्वास्थ्य एवं शिक्षा से विकास गति को बढ़ते हुए गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए बातचीत किया साथ-साथ विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने झारखंड में बोर्ड ऑफ निगम झारखंड बोर्ड खाली पदों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करने के लिए निवेदन किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने आश्वासन दिया की बहुत जल्द नियुक्ति प्रक्रिया निगम बोर्ड की चालू होगी इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव झारखंड के कल्याण मंत्री दीपक बीरवा से मिले एवं झारखंड बोर्ड का निगम को जल्दी गठन करने के लिए बातचीत किया कल्याण मंत्री दीपक बीरवा ने कहा कि जल्द ही कैबिनेट में बात कर बोर्ड ऑफ निगम नियुक्ति प्रक्रिया की गठन की जाएगी स्वास्थ्य एवं शिक्षा में बेहतर काम कर रहे विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव को दीपक बिरवा कल्याण मंत्री ने आभार व्यक्त किया।

About Author