Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर : ट्रैफिक जाँच के दौरान पुलिस पर गर्भवती महिला से बदसलूकी का आरोप, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा, सड़क जाम….

JAMSHEDPUR : शहर के विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक जाँच से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। कई जगहों पर मात्र कुछ ही दूरी के अंतराल में हो रही जाँच के कारण लोग अपनी समय बचाने के लिए तथा पुलिस की जाँच से बचने के चक्कर में या तो घायल हो रहे हैं, या दूसरों को चोट पहुंचाते हुए देखा जा रहा है। कभी-कभी तो यह घटनाएं जान का जोखिम भी पैदा कर देती हैं। वहीं पुलिस द्वारा व्यस्त सड़कों पर ट्रैफिक जाँच के दौरान कभी कभी जाम की स्थिति भी बन जाती है। इसके बावजूद पुलिस के आला अधिकारी इस समस्या से बेखबर हैं ।

ऐसे ही एक मामला सामने आया है कि बागबेड़ा थाना क्षेत्र में संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास ट्रैफिक पुलिस पर एक गर्भवती महिला के साथ ट्रैफिक जाँच के दौरान बदसलूकी और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतर आए। आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया और ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी करने लगे। इसके चलते गोलचक्कर के आसपास लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। लगभग आधे घंटे तक यह स्थिति बनी हुई थी।

  पुलिस पदाधिकारी के पहुँचने पर आक्रोशित लोग हुआ शांत

घटना के बाद पुलिस पदाधिकारी हालात पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच करने का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ और लोग सड़क से हटे। स्थानीय लोगों का कहना था कि ट्रैफिक चेकिंग के दौरान इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं । बताते चलें कि पुलिस द्वारा मनमानी करने की वजाय अपनी कार्रवाई में अधिक संवेदनशीलता और संयम बरतना चाहिए।

About Author