Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खूंटपानी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भोया में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

प्रखंड खूंटपानी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोया में प्रखंड प्रमुख,बीडीओ समेत अन्य लोगों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवसअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खूंटपानी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में योग दिवस मनाया गया।

जिसमें प्रखंड के भोया स्कूल प्रागंण में प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा,बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा ने योगाभ्यास किया.इसके अलावा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासाहातु में सीएचसी प्रभारी डॉ आलोक रंजन महतो समेत स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएचसी परिसर में योगाभ्यास किया.वहीं प्रखंड के अन्य पंचायतों में भी योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया.मौके पर प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कहा कि बेहतर जिंदगी व सुखमय जिंदगी के लिए योग आवश्यक है. योगा करने से मानसिक संतुलन स्वस्थ रहता है, योगा करने से हर बीमारियां दूर भाग जाती है, इसे हर लोगों को जिंदगी का हिस्सा बनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि दो-चार दिन योगाभ्यास करने से कोई फायदा नहीं होगा.बल्कि नियमित योग करने से लोग स्वस्थ एवं मस्त रहेंगे.उन्होंने कहा कि योगा दुरुस्त और तंदुरुस्त रहने के लिए जरूरी है,आज पूरे विश्व में योगाभ्यास किया जा रहा है.यह कार्यक्रम लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजित किए गए हैं ताकि लोग स्वस्थ रहें.

About Author