Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

ईचागढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी अनूप महतो को मिल रहा अपार समर्थन, लोग कहने लगे कि अब मिला सुयोग्य उम्मीदवार……

बिष्णु पद महापात्र📲 9471102055(wa)

Chandil : विधानसभा चुनाव जितनी करीब आने लगा प्रार्थियों ने उतने ही अपना चुनाव प्रचार को तेज कर दिया। दल से अचानक बागी होकर अन्य दलों में शामिल होने की सिलसिला से प्रार्थियों में और अधिक बेचैनी बढ़ा दिया है।

अगर ऐसी ही परिस्थिति रहा और समय के रहते कोई नियंत्रण नहीं कर सका तो निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि निर्दलीय प्रत्याशियों की बल्ले बल्ले हो जाएगा।

लेकिन अगर देखा जाय ईचागढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी अनूप महतो ने पूर्ववत निरंतर क्षेत्र में प्रतिदिन कई पंचायत के गाँव में जा जाकर जनसंपर्क अभियान चला रहा है जिससे लोगों से उन्हें अपार समर्थन मिलने लगी एवं सूत्रों की माने तो लीगों में यह भी चर्चा होने लगी कि कई पंचायतों में उन्हें एक सुयोग्य उम्मीदवार के रूप में मानने लगे।

वहीं महतो ने बताया कि शनिवार को तामूलिया, आसनबनी, चिलगु समेत कई पंचायत का दौरा किया तथा जनसंपर्क कर उनके चुनाव चिह्न पानी जहाज छाप पर मतदान करने की करजोड़ आग्रह किया। उन्होंने पूर्ण आत्मविश्वास के साथ कहा कि जिस तरह आम जन गणों से समर्थन मिलने लगी है उससे स्पष्ट है कि उनका आशातीत परिणाम अवश्य प्राप्त होगा।

About Author