Categories

November 2, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

कदमा गणेश पूजा मैदान में फूड वैन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत गणेश पूजा मैदान में शनिवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक फूड वैन में अचानक आग लग गई. आग ने धीरे-धीरे पूरे वैन को अपने कब्जे में ले लिया। लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. सूचना पाकर टाटा स्टील का एक दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई. आधे घंटे के कड़ मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया.

आग लगने का कारण सिलेंडर से गैस लीकेज बताया जा रहा है. इधर, आग बूझने के बाद वैन से पांच घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए है. घरेलू गैस का व्यवसायिक रुप से इस्तेमाल प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है. वैन में चार गैस सिलेंडर भरे थे और एक खाली था. चारों सिलेंडर में आग लगती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था. बता दे कि कदमा गणेश पूजा मैदान में अवैध तरीके से ठेले वालों का कब्जा है. पूरे मैदान में कई फूड वैन वालों ने अपना कब्जा जमा रखा है. धीरे-धीरे इनकी संख्या भी बढ़ती जा रही है.

About Author