नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में गॉल ब्लाडर का पहला ऑपरेशन सफल

- आम लोगों के लिए मात्र 15 हजार रुपये में गाल ब्लाडर का ऑपरेशन सुलभ
जमशेदपुर : आदित्यपुर में स्थित नवस्थापित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बुधवार को पहली बार गॉल ब्लाडर का सफल ऑपरेशन हुआ, जो अस्पताल के लिए नया कीर्तिमान है। इस ऐतिहासिक ऑपरेशन में कदमा निवासी 44 वर्षीय रितु कुमारी को सफलतापूर्वक इलाज किया गया, जो गॉल ब्लाडर में स्टोन की समस्या से गंभीर रूप से पीड़ित थीं। अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उनकी समुचित जांच के बाद बुधवार को उनका ऑपरेशन किया। डॉक्टरों और तकनीशियनों की टीम ने अत्यंत कुशलता से बुधवार को ऑपरेशन किया, जो पूरी तरह से सफल रहा। ऑपरेशन के बाद रितु कुमारी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है, और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। इस ऑपरेशन की सफलता से अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों के बीच उत्साह का माहौल है।

अधिक खर्च के कारण नहीं करा पा रही थी ऑपरेशन
रितु कुमारी कदमा स्थित नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल में है, जो कदमा के ही रामनगर में रहती है। वह कई वर्षों से गॉल ब्लाडर में स्टोन के कारण दर्द से पीड़ित रहती थी। पैसे के अभाव में वह ऑपरेशन नहीं कर पा रही थी। वह जब भी कहीं ऑपरेशन के लिए गयी, तो 60 से 70 हजार रुपए तक खर्च बताया जाता था। आर्थिक रूप से असमर्थ होने के कारण वह ऑपरेशन नहीं करा पा रही थी।
चैयरमैन एमएम सिंह की घोषणा से जागी उम्मीद
कुछ ही दिन पहले नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल के चेयरमैन एमएम सिंह ने यह घोषणा की कि नेताजी ग्रुप के स्टाफ को इस हॉस्पिटल में इलाज के खर्ज में 30 प्रतिशत छूट दी जायेगी। श्री सिंह की घोषणा से रितु कुमारी, उसके पति राजकुमार राम समेत परिजनों में उम्मीद जगी कि अब ऑपरेशन संभव हो सकेगा। इस तरह पीड़ित रितु के परिजनों ने हिम्मत जुटाई और इस अस्पताल में 10 से 12 हजार रुपए तक के खर्च में में उसका ऑपरेशन हो गया, जो पूरी तरह से सफल रहा। इसमें अस्पताल के सर्जरी विभाग के चिकित्सक डॉ. अशरफ अली, डॉ. अयस्कांत साहू एवं उनकी टीम का योगदान रहा, जिसने लेप्रोस्कॉपी यानी दूरबीन के माध्यम से ऑपरेशन किया। लगभग एक सेंटीमीटर बड़ा स्टोन मरीज के गॉल ब्लाडर से निकाला गया।
गरीबों के लिए ही की गयी है इस अस्पताल की स्थापना : एमएन सिंह
इस सफल ऑपरेशन के बाद अस्पताल के चेयरमैन ने सबों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस हॉस्पिटल की स्थापना गरीब जनता के लिए ही की गयी है, जहां कम से कम खर्च पर अधिक से अधिक व बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। बता दें कि ऑपरेशन का शुल्क अन्यत्र जहां 60 से 70 हजार रुपये या उससे अधिक हो सकता है, वहीं नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इसे मात्र 15,000 रुपये रखा गया है। एमएम सिंह ने कहा कि अस्पताल का लक्ष्य गरीब तबके से आनेवाले मरीजों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करना है।

अस्पताल के लिए मील का पत्थर
नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का यह पहला गॉल ब्लाडर ऑपरेशन होने के कारण इस सफलता को अस्पताल के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। इस अस्पताल की स्थापना से आदित्यपुर और आसपास के क्षेत्रों में सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं की एक नई शुरुआत हुई है।
Jamshedpur: A new milestone has been achieved at the newly established Netaji Subhas Medical College and Hospital in Adityapur, where the first successful gallbladder operation was performed on Wednesday. This historic operation involved the successful treatment of 44-year-old Ritu Kumari from Kadma, who had been suffering from serious gallbladder stone issues. After a thorough examination by the hospital’s specialist doctors, the operation was conducted on Wednesday and was entirely successful. Following the surgery, Ritu Kumari’s condition is reported to be stable, and she is expected to be discharged from the hospital soon. The success of this operation has created an atmosphere of enthusiasm among the hospital’s doctors and staff.
Operation Delayed Due to High Costs
Ritu Kumari, who lives in Ramnagar near Kadma, has been suffering from gallbladder stones for several years. Due to financial constraints, she was unable to undergo the operation. Whenever she sought treatment elsewhere, she was quoted costs ranging from 60,000 to 70,000 rupees, which were beyond her means.
Hope Sparked by Chairman M.M. Singh’s Announcement
Just a few days ago, M.M. Singh, the chairman of Netaji Subhas Medical College and Hospital, announced that a 30% discount would be provided on treatment costs for the hospital’s staff. This announcement gave Ritu Kumari and her family, including her husband Rajkumar Ram, hope that the operation would now be possible. Encouraged, Ritu’s family managed to proceed with the surgery at this hospital for a cost of around 10,000 to 12,000 rupees, and it was completely successful. The surgery was performed by Dr. Ashraf Ali, Dr. Ayeskant Sahu, and their team using laparoscopic techniques, successfully removing a stone about one centimeter in size from the patient’s gallbladder.

Established for the Poor, Says M.N. Singh
Following the successful operation, the hospital’s chairman congratulated everyone involved. He stated that this hospital was established specifically for the underprivileged, aiming to provide high-quality medical services at minimal costs. While the operation fee at other facilities can range from 60,000 to 70,000 rupees or more, it is set at just 15,000 rupees at Netaji Subhas Medical College and Hospital. M.M. Singh emphasized that the hospital’s goal is to provide excellent healthcare services to economically disadvantaged patients and to set a new benchmark in the field of medicine.
A Milestone for the Hospital
This successful gallbladder operation is considered a significant milestone for Netaji Subhas Medical College and Hospital, marking its first such surgery. The establishment of this hospital has initiated a new chapter in affordable and quality medical services for the residents of Adityapur and surrounding areas.
