Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

10 पिकअप वैन में ठूंस-ठूंसकर लदे दर्जनों पशुओं को उड़ीसा से राँची लाया जा रहा था,सिमडेगा पुलिस ने दबोचा,7 चालक गिरफ्तार,तीन फरार…

सिमडेगा।झारखण्ड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा पुलिस ने अवैध रूप से गोवंश को तस्करी कर ले जा रहे 10 पिकअप वाहन को पकड़ा है।पुलिस ने कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलेबिरा गांगुटोली रोड स्थित बरवाडीह आर.सी मध्य विद्यालय के समीप थाना प्रभारी प्रभात कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर पशु से लदा 10 पिकअप वैन को जप्त किया गया।इसी दौरान 3 पिकअप का ड्राइवर फरार हो गया।जबकि 7 चालक को पुलिस के द्वारा दबोच लिया गया।

इधर थाने में पिकअप वैन लाकर पशुओ की गिनती की गई जिसमें कुल 46 पशु पाए गए। पिकअप वैन के ड्राइवरों से पूछे जाने पर गोवंश को उड़ीसा राजगमपुर से राँची ले जाने की बात स्वीकार की गई। इस संबंध में 7 नामजद एवं तीन अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। जिसमें नामजद सूरज यादव, शिशु कुमार,आदित्य मिश्रा,मुकेश चौधरी ,विकास सिंह,सनाधारी यादवएवं देवेंद्र यादव को कांड संख्या 43/2023 धारा 414/34 भा.द.वि. 11(डी)(एफ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, एवं 12 (¡) (¡¡) झारखण्ड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम के तहत 7 लोगों को हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया।

उड़ीसा के गो-तस्कर सरगना मो कैफ और राँची के गो-तस्कर रफीक कुरैशी करवाता है तस्करी…

बताया जाता है कि गिरफ्तार चालक ने पुलिस को बताया कि ये लोग राउरकेला के अलग अलग स्थानों से उक्त पिकअप वैन में गौवंशीय पशु लाद कर राँची ले जा रहे थे कि इसी बीच कोलेबिरा पुलिस के द्वारा सभी गाडियों को रोक कर पूछ ताछ एवं जाँच पड़ताल किया जाने लगा पुछताछ के क्रम में चालक देवेन्द्र यादव, सोनाचर यादव, आदित्य मिश्रा के द्वारा बताया गया कि ये सभी उड़ीसा के रहने वाले मो.कैफ ,मो.बहाब,मो.शाहरुख,मो.सलन सभी खटखुल बहार थाना कुत्रा,जिला सुंदरगढ़ के द्वारा हमसभी को 12 हजार रुपया प्रति गाड़ी बातचीत कर लोड किया गया था एवं इन्हें बताया गया था कि झारखण्ड के राँची रिंग रोड में रफिक कुरैशी पिता हुसैन कुरैसी सा.तरगडी,थाना ईंटकी जिला राँची में मिलेगा। जिसे पहुँचा कर जिम्मा पर दे देना है। साथ में इन्होंने यह भी बताया कि उक्त लोगों के द्वारा बराबर अवैध गौवंशीय पशु तस्करी चोरी छिपे रात के अंधेरे में किया एवं कराया जाता है।जिसके लिये पकडे गये लोगों को प्रति गाड़ी पैसा मिलता है।

इधर पुलिस ने अवैध गौवंशीय पशु की तस्करी कराने वाले मो कैफ,मो.वहाब,मो.शाहरुख,मो. सलाम उर्फसलमान सभी खटखुल बहार थाना कुवा सुंदरगढ एवं रफिक कुरैसी पिता हुसैन कुरैसी सा.तरगड़ी,थाना ईटकी जिला राँची के विरुद्ध मामला दर्ज की जायेगी।

About Author