Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सफल उत्पाद प्रबंधन के लिए जरूरी है डिजाइन थिंकिंग और टाइम मैनेजमेंट : डोनाल्ड डिसिल्वा

एक्सएलआरआइ में प्रोडक्शन क्लब की ओर से प्रोडक्ट सिंपोजियम का आयोजन

जमशेदपुर: प्रोडक्शन क्लब की ओर से पहली बार प्रोडक्ट सिंपोजियम ऑरोरा 2024 का आयोजन किया गया. ‘प्रोडक्ट प्लस : एक्सीलरेटिंग द हार्टबीट ऑफ इनोवेशन ‘ थीम पर आयोजित इस सिंपोजियम का उद्घाटन एक्सएलआरआइ के डीन एडमिनिस्ट्रेशन व फाइनांस फादर डोनाल्ड डिसिल्वा ने किया. इस दौरान उनके साथ एंटरप्रेन्योरियल सेल के प्रमुख प्रोफेसर सुनील षाड़ंगी भी मौजूद थे. फादर डोनाल्ड डिसिल्वा ने अपने संबोधन में सभी को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी सफल उत्पाद प्रबंधन के लिए आउट ऑफ द बॉक्स थिकिंग, डिजाइन थिंकिंग, लीन स्टार्टअप और चुस्त कार्यप्रणाली पर बल दिया. उन्होंने उत्पाद प्रबंधकों के लिए आवश्यक गुणों के रूप में भावनात्मक बुद्धिमता, मुख्य दक्षताओं और अनुकूलनशीलता पर प्रकाश डाला.

इस दौरान दो पैनल डिस्कशन सेशन का भी आयोजन किया गया. जिसका विषय “इनोवेशन इग्निशन: स्पार्किंग क्रिएटिविटी एंड लॉन्चिंग” थी.
इस दौरान वक्ता के रूप में यूबी सिक्योरिटीज के उत्पाद प्रमुख अभिषेक गोयल, जीरो टू 1 कन्सल्टिंग के टेक्निकल व प्रोडक्ट के प्रमुख राहुल गोयल, जेडएस एसोसिएट्स के निदेशक आरिफ अनवर, भांजू के ग्रुप पीएम श्रवण टिक्कू, एयरटेल डिजिटल के उत्पाद प्रमुख ऋषभ माथुर उपस्थित थे. इस दौरान सभी ने वृद्धिशील मूल्य पर बल देते हुए नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कई तकनीक का आविष्कार करना, मुख्य समस्याओं को समझना और उपयोगकर्ता-केंद्रित समाधानों को प्राथमिकता देने पर बल दिया.

दो सत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जी एंटरटेनमेंट के मुख्य उत्पाद और नवाचार अधिकारी भूषण कोलेरी ने अपनी बातों को रखते हुए “अपने उत्पाद प्रबंधन कैरियर को सही तरीके से लांच करना” विषय पर अपनी बातों को रखा. जिसमें श्री कोलेरी ने बैक-टू-बेसिक्स दृष्टिकोण का समर्थन किया, साथ ही उन्होंने जटिल सिद्धांतों के बजाय मूल सिद्धांतों पर बल दिया. उन्होंने उत्पाद-बाजार के अनुकूल होने और इसे बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्पाद प्रबंधन में दीर्घकालिक सफलता के लिए मजबूत सांस्कृतिक आधार की मुख्य रूप से जरूरत है.

दूसरे पैनल में पीएम प्लेबुक का अनावरण: रणनीतियां और उत्पाद उत्कृष्टता के लिए युक्तियां विषय पर सभी वक्ताओं ने अपनी बातों को रखा. इस दौरान मुख्य रूप से एचटी डिजिटल के मुख्य उत्पाद अधिकारी अभिषेक शर्मा, लेंट्रा के उत्पाद विभाग के सीनियर वीपी अश्विनी पाटिल, रेडिंगटन के मुख्य ईकॉमर्स अधिकारी सत्यार्थ प्रियदर्शी, सेबर के उत्पाद प्रबंधन निदेशक सुशांत माथुर और माइक्रोसॉफ्ट के उत्पाद निदेशक संदीप श्रीवास्तव मौजूद थे. इस पैनल ने उत्पाद प्रबंधन उत्कृष्टता प्राप्त करने के मूल सिद्धांतों पर चर्चा की. इस दौरान बाजार की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए, डेटा-संचालित निर्णय लेने के महत्व पर जोर दिया गया. साथ ही उभरते रुझानों, प्रतिस्पर्धी परिदृश्यों और उपभोक्ता प्राथमिकताओं को समझने में अनुसंधान पर बल दिया.

About Author