Categories

October 31, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

कांग्रेस को फिर लगा झटका, अब यूथ कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रितेश पासवान ने दे दिया इस्तीफा

आदित्यपुर : लोकसभा चुनाव से पूर्व सरायकेला कांग्रेस को फिर मिला बड़ा झटका. बताते चले सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रितेश पासवान ने पार्टी के अंदर चल रहे गुटबाजी एवं अपनी शिर्ष नेताओं से कोई भी सहायता न मिलने के कारण इस्तीफा दे दिया. पत्रकारों से बातचीत के दौरान रितेश ने कहा की सरायकेला युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कहीं ना कहीं आज भी वह खुद को सरायकेला जिला के मालिक समझ रहे हैं इस बात पर सरायकेला जिला के प्रभारी भी उन्हें खुलकर समर्थन करते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उनकी चापलूसी करेंगे वह केवल उन्हें ही सम्मान देंगे परंतु जब बात जमीनी स्तर पर आती है तो बड़े-बड़े नेता मुंह मोड़ लेते हैं. पार्टी को सत्ता में रहने के बावजूद भी आए दिन जनता एवं पार्टी के पदाधिकारियों को भी अपनी समस्याओं का समाधान खुद ही करना पड़ रहा है जो की बहुत ही शर्मनाक है. रितेश ने यह भी कहा कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष से कोई भी शिकायत नहीं है लेकिन पार्टी के अंदर चल रहे राजनीति एवं आपसी मतभेद के कारण मजबूर होकर यह कदम उठानी पड़ी. रितेश पिछले 5 वर्षों से कांग्रेस के सिपाही थे जिन्होंने अपना कर्तव्य सफलतापूर्वक पूरा किया है एवं हर एक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. रितेश पासवान का यह भी कहना था कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के अंदर गुटबाजी चला रही है उन्हें लगता है कि आने वाले कई वर्षों तक पार्टी मजबूत नहीं हो पाएगी

About Author