झरिया विस से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के चुनावी सभा मे चिराग का ऐलान, कहा चिराग के रहते कोई आरक्षण छीन नहीं सकता…..

Dhanbad : झरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह की सोमबार को चुनाव प्रचार की अंतिम दिन सोमबार को झरिया आरएसपी कॉलेज मैदान में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प सभा मे लोक जनशक्ति पार्टी सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान उपस्थित हुए। जहाँ सभा को संबोधित करते हुए मंत्री पासवान ने कहा की वह अपनी स्वर्गीय पिताजी राम विलास पासवान के संघर्षों की कसम खाकर कहता हूँ की जब तक चिराग जिंदा रहेगा तब तक आरक्षण और संविधान पर आंच भी आने नहीं देंगे।
उन्होंने झामुमो और कॉंग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दोनों ने मिलकर झारखण्ड को खतरे में डाल दिया है। हेमंत सरकार सिर्फ गरीबों को लूटकर अपना घर भरने की काम कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जहाँ झामुमो-कॉंग्रेस की बात करें तो राज्य की महिलाओं को असुरक्षित कर दिया।
युवाओँ को पाँच लाख नौकरी देने की झूठे वादे कर पाँच साल तक युवाओं को ठगा। इसलिए झारखण्ड को लूट और भ्रष्टाचार से मुक्त कराने के लिए भाजपा सरकार बनाना जरूरी है। कहा कि केंद्र में कॉंग्रेस सरकार थे तो प्रभु श्रीराम लला को टेंट में रखा गया था जिनका सुध लेनेवाले कोई नहीं था।
जब जनताओं ने केंद्र में भाजपा सरकार बनाया तो आज प्रभु श्रीराम लला जी की गगन चुम्भी भव्य मंदिर और श्रीराम लला जी के प्राण प्रतिष्ठा देश की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया यह देखने की देश वासियों को सौभाग्य प्राप्त हुआ।
उन्होंने युवाओं से अपील किया कि आज इस विजय संकल्प सभा से सभी चिराग बनकर घर घर जाकर भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह की पक्ष में वोट मांगे और 20 नवंवर को एक एक वोट दिलाकर झरिया से भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएं। वहीं सभा में मंत्री चिराग पासवान को तलवार देकर पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया। मौके पर भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ताओं समेत क्षेत्र के हजारों लोग उपस्थित थे।
