चौका : सरहुल महोत्सव के दौरान आदिवासी समाज ने निकाले भव्य बाईक रैली सह शोभायात्रा…

Seraikella: चौका थाना क्षेत्र की चौका मोड़ में बुधबार को सरहुल महोत्सव के दौरान आदिवासी समाज द्वारा निकाली गई भव्य बाइक रैली सह शोभायात्रा।
शोभायात्रा में समाज के सैंकड़ों लोग बाइक रैली में शामिल हुए। इस दौरान चौका थाना प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था चौकस रहा जिस कारण शांतिपूर्ण शोभायात्रा निकाला गया। वहीं शोभायात्रा में शामिल समाज के कई बिद्धिजीवियों ने बताया कि यह सरहुल पर्व प्राकृतिक है तथा आदिवासी समाज जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए वचन वद्ध है इसीलिए पेड़ पौधों को पूजा जाना समाज की परंपरा है।
वेलोग यह भी बताया कि सरहुल महोत्सव में आदिवासी समाज एकजुट होकर अपने अपने पूर्वजों की तरह सभी जल, जंगल और जमीन एवं समाज की पारंपरिक सांस्कृति की रक्षा के लिए संकल्प लेते हैं ।
