CHOWKA : अवैध बालू परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो हाइवा और एक ट्रैक्टर जब्त, बालू माफियाओं में मची हड़कंप…

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)
SERAIKELLA : जिला उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बालू से लदे दो हाइवा और एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया।

यह कार्रवाई चौका थाना क्षेत्र की एनएच 33 की चौका ओवरब्रिज में बुधवार को किया गया। इस मामले पर जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि लगातार अवैध बालू का परिचालन इसी मार्ग पर किया जा रहा है।

जिसके बाद एक टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया इसी क्रम में चौका थाना क्षेत्र की उक्त स्थल से बालू से लदे दो हाइवा और एक ट्रैक्टर को रोका गया और चालक द्वारा बालू से संवंधित कागजात दिखा पाने में असमर्थ रहा और मौका देखकर वाहनों के चालक भागने में सफल रहे। जिसपर आगे की कार्रवाई किया जा रहा है।

