Categories

October 31, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चाईबासा: डीएवी में याद किए गए एन डी ग्रोवर

चाईबासा, 6 फरवरी-स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में पूर्वोत्तर भारत में डीएवी आंदोलन के पुरोधा कर्मयोगी नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में शिक्षक समुदाय तथा छात्र-छात्राओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

प्राचार्या सुश्री रेखा कुमारी ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए । उन्होंने कहा कि ग्रोवर जी गांधीवादी विचारधारा के थे । उन्होंने शिक्षा के प्रचार – प्रसार के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। वरिष्ठ शिक्षक जयंत कुमार पंडा ने बच्चों को संबोधित करते हुए स्वर्गीय ग्रोवर के योगदान को रेखांकित किया।

छात्रा मिशिका शर्मा ने ग्रोवर जी के व्यक्तित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। संगीत शिक्षक ओ सी दास के नेतृत्व में समूह गान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर संस्कृत शिक्षक पंकज कुमार पांडे के नेतृत्व में बच्चों ने हवन यज्ञ किया। मंच संचालन जैस्मिन वर्मा ने किया।

About Author