Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

लुधियाना से सिल्वर मेडल जीतकर चक्रधरपुर लौटे बॉडी बिल्डर कुंदन गोप, खरसावां विधायक ने किया सम्मानित

दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर के बॉडी बिल्डर कुंदन गोप लुधियाना से सिल्वर मेडल जीतकर चक्रधरपुर लौटे.इस दौरान खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कुंदन गोप को सम्मानित किया.विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि इस सफलता के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.मालूम रहे कि लुधियाना में आयोजित इस प्रतियोगिता में 25 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था.चैंपियनशिप के 55 किलो ग्राम वर्ग में कई नामी गिरामी बॉडी बिल्डर्स को पछाड़ते हुए कुंदन गोप सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहे.बॉडी बिल्डर कुंदन गोप ने 55 किलोग्राम की श्रेणी में 15वें मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डर चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर राज्य का मान बढ़ाया है.कुंदन गोप मूल रूप से पश्चिमी सिंहभूम जिला के सूदूरवर्ती क्षेत्र गोइलकेरा के निवासी हैं.

About Author