Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जिला प्रशासन एवं रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन

# POLL DAY 25 MAY 2024

उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग ने कहा- रक्तदान की तरह मतदान भी जरूरी, लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूर करें

जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार शिविर में स्वीप कोषांग ने चलाया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार रेडक्रॉस भवन में जिला प्रशासन एवं रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया । इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग श्री मनीष कुमार ने सभी रक्तदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया । उन्होने कहा कि जिस प्रकार लोकहित में रक्तदान करना जरूरी है ठीक उसी प्रकार लोकतंत्र के हित में मतदान जरूरी है, ऐसे में सभी रक्तदाता अपने साथ 25 मई को 25 और लोगों के साथ मतदान केन्द्र पर जायें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें । उन्होने बताया कि मतदाता पर्ची का वितरण शुरू है जिसमें आपके बूथ का नाम के साथ-साथ तमाम जानकारियां उपलब्ध है. जागरूक बनें और मतदान करें ।

इस अवसर पर स्वीप कोषांग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भी रक्तदान किया । जिला खेल पदाधिकारी ने रक्तदान के बाद मतदान करने की अपील सभी से की। उन्होने कहा कि स्वीप कोषांग द्वारा व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, जागरूक नागरिक की तरह लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट जरूर करें। डीपीएम जेएसएलपीएस ने भी रक्त किया, उन्होने कहा कि जिस प्रकार लोग स्वेच्छा से समाज के प्रति एक जिम्मेदारी समझते हुए रक्तदान करते हैं ठीक उसी प्रकार लोकतंत्र के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए मतदान करें ।

About Author