Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

नए बार भवन के निर्माण को लेकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने मंत्री दीपक बिरुवा से की भेंटवार्ता

चाईबासा- जिला बार एसोसिएशन चाईबासा परिसर में प्रस्तावित नए बार भवन के निर्माण के संबंध में मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद व अधिवक्ता राजा राम गुप्ता ने मंगलवार को अनुसूचित, जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण (अल्पसंख्यक कल्याण छोड़कर) एवं परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरूवा से मंगलवार को उनके कार्यालय में भेंट वार्ता कर सचिव भवन निर्माण विभाग झारखंड सरकार के यहां लंबित नए बार भवन के निर्माण संबंधी संचिका को जल्द से जल्द प्रशासनिक स्वीकृति दिलाने के लिए अनुरोध किया गया। मंत्री द्वारा आश्वस्त किया गया कि वह सचिव भवन निर्माण विभाग से संपर्क कर प्रशासनिक स्वीकृति दिलाने के लिए वार्ता कर उचित पहल करेंगे। उसके साथ ही मुख्यमंत्री से भी इस संबंध में विचार विमर्श किया जाएगा।

About Author