Categories

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर DC के नाम पर बने फर्जी आईडी को लेकर सतर्क करने की अपील, लोगों से…

Fake ID में साफ दिख रहा है कि DC अनन्य मित्तल (Ananya Mittal) की तस्वीर लगी है, जिसके बैकराउंड में जिला समाहरणालय नजर आ रहा है। सोशल मीडिया (Social Media) पर फर्जी आईडी (Fake ID) बनाने वाले अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा जिला दंडाधिकारी सह DC जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम) अनन्य मित्तल के नाम पर भी किया गया है।

इसे लेकर लोगों से उपायुक्त कार्यालय तथा जिला जनसंपर्क विभाग ने सतर्क रहने की अपील की है।अपील की गयी है कि डीसी जमशेदपुर के नाम से बने किसी अन्य Fake ID से किसी को फ्रेंड रिक्वेस्ट (Friend Request) प्राप्त होता है या किसी प्रकार का असमान्य Message प्राप्त होता है तो उस ID को रिपोर्ट करते हुए तत्काल Block कर दें।

इसकी सूचना तुरंत साइबर सेल, जमशेदपुर अथवा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को दें। दोषियों को चिन्हित करते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

About Author