Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

मतदाताओं के लिए ऑल-इन-वन एप- Voter Helpline App, एक क्लिक पर मिलेगी पूरी जानकारी

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को आसान एवं मतदाताओं के लिए सुलभ बनाने हेतु कई स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए Voter Helpline App बनाया गया है जिसमें मतदाता सूची में नाम अपना जानना हो या, वोटर का रजिस्ट्रेशन कराना, वोटर स्लिप डाउनलोड करने से लेकर चुनाव से जुड़ी अन्य जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।

मतदाता सूची में नाम – एप की मदद से वोटर्स मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं। इसके साथ ही वे यह भी चेक कर पाएंगे कि वे वोट डालने के योग्य हैं या नहीं।

वोटर रजिस्ट्रेशन – अगर आपका वोट रजिस्टर्ड नहीं है तो इस ऐप की मदद से वोटर्स चुनाव सूची में अपना वोट रजिस्टर कर सकते हैं। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन डिटेल्स में सुधार कर सकते हैं।

वोटर स्लिप डाउनलोड – इस ऐप से वोटिंग के लिए योग्य यूजर्स इलेक्टोरल रोल या फिर डिजिटल फोटो वोटर स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

चुनाव से जुड़ी डिटेल्स – इस ऐप पर यूजर्स चुनाव से जुड़ी जानकारियां, रिजल्ट अपडेट और उम्मीदारों के बारे में डिटेल्स जान सकते हैं।

वोटर हेल्पलाइन एप की खास बातें

Voter Helpline App को Google Play Store और Apple App Store से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।

यह एप यूजर्स की किसी भी प्रकार की जानकारी स्टोर नहीं करता है।

यह एप मतदाता सूची, वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म, मॉडिफिकेशन, डाउनलोड डिजिटल फोटो वोटर स्लिप, शिकायत, उम्मीदवार की डिस्प्ले, रियल टाइम इलेक्शन रिजल्ट डेटा जैसी अहम जानकारी ऑफर करती है।

एप यूजर्स को EPIC कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने की सुविधा देता है।

About Author