Categories

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आदित्यपुर नगर निगम के नए प्रशासक एक्शन में, सड़क के गड्ढे नहीं भरने पर एजेंसी पर होगा एफआईआर, पाइपलाइन वाटर सप्लाई का हेल्पलाइन जारी

सरायकेला : आदित्यपुर नगर निगम के नये प्रशासक के रूप में रवि प्रकाश ने बुधवार को योगदान दे दिया है। योगदान देने के के बाद ही नए प्रशासक एक्शन में है.आदित्यपुर निगम क्षेत्र में जल संकट दूर करने को लेकर प्रशासक द्वारा विशेष तैयारी किए जाने की बात कही गई.

आदित्यपुर नगर निगम के नए प्रशासक रवि प्रकाश ने बताया कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में वर्तमान जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर और दुरुस्त किया जा रहा है. सीतारामपुर डैम फिल्टर प्लांट में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए जुस्को पावर विद्युत आपूर्ति की योजना तैयार की गई है. इन्होंने बताया कि सभी वार्ड क्षेत्र में अब समय सारणी बनाकर जलापूर्ति की जाएगी। वहीं पेयजलापूर्ति को लेकर एक हेल्पलाइन नंबर 1800 890 6081भी जारी किया गया है। जहां पर जलापूर्ति से संबंधित शिकायत व जानकारियां प्राप्त की जा सकती है.

सड़क के गड्ढे नहीं भरने पर एजेंसी पर एफआईआर का निर्देश

प्रशासक रवि प्रकाश ने योगदान देते ही नगर निगम के अधिकारियों के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर बैठक की है ।इन्होंने नगर निगम में सीवरेज योजना के तहत सड़क में गड्ढे किए जाने पर सख़्ती बरतते हुए संबंधित एजेंसी को निर्देशित किया है कि 30 जुलाई तक सभी गड्ढो को भर दिया जाए. अन्यथा म्युनिसिपल एक्ट के तहत संबंधित एजेंसियों पर एफआईआर भी दर्ज किया जाएगा।

About Author