Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आदित्यपुर – 2 रोड नंबर चार में संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों में हाथापाई, बड़े भाई के खिलाफ आर आई टी थाना में प्राथमिकी दर्ज

आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आर आई टी थाना अंतर्गत रोड नंबर चार स्थित एक मकान में रहने वाले दो भाइयों का संपत्ति विवाद को लेकर हाथापाई का मामला थाना पहुंचा. अनिल शर्मा ने अपने बड़े मनीष शर्मा के खिलाफ आर आई टी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई हैं. अनिल शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनके बड़े भाई उनके ऑफिस में आकर हाथापाई, सामान को नुकसान पहुंचने की कोशिश एवं जान से मारने की धमकी दी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आए दिन मेरे बड़े भाई द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता हैं. साथ ही हाथापाई करने की साजिश रचते रहते हैं. जिसके लिए एक महीना पूर्व ही आर आई टी थाना में इसकी लिखित शिकायत भी की गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी रेशमा शर्मा के साथ भी हाथा पाई की गई हैं.वही उनकी मां और बड़े भाई द्वारा घर का दरवाजा भी बंद कर घर में प्रेवश करने पे पाबंदी लगा दी गई थीं।

फिलहाल पुलिस द्वारा घर का दरवाजा खुलवाकर परिवार के सदस्यों को घर में प्रवेश करा दिया गया है . इस संदर्भ में आर आई टी थाना प्रभारी विनय कुमार ने जानकारी दी कि मामले की जांच की जा रही है।

About Author