Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आदर्श सोसाइटी दुर्गा पूजा भूमि पूजन, मंत्रोचार के साथ पूजन का कार्य शुरू हुआ

आज बागबेड़ा बडौदा घाट स्थित आदर्श सोसायटी प्रधान टोला में गणेश चतुर्थी के दिन दुर्गा पूजा 2023 हेतु भूमि पूजन का कार्य किया गया।। आचार्य सुकुमार जी द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन का कार्य शुरू हुआ, हवन यज्ञ करवाया गया तथा महिलाओं ने भी इस अवसर पर दुर्गा मां से संबंधित लोकगीत गाए और परंपरा अनुसार सभी ने पारंपरिक रूप से पूजन में भाग लिया। जैसा की विदित है कि सोसाइटी में इस वर्ष से प्रथम बार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है और सभी की सहमति से, भागीदारी से,समन्वय से, सहयोग से धूमधाम से इसका आयोजन भी किया जा रहा है,सोसाइटी के सभी सदस्यों में काफी उत्सुकता है

और सभी के चेहरे पर एक अलग ही खुशी है, उत्साह हैं, पूजा को लेकर। इस अवसर पर आदर्श सोसायटी प्रधान टोला की मुखिया सुश्री जमुना हांसदा , सबिता टुडू, आदर्श सोसाइटी के सदस्यों में डी एन सिंह,विनय शंकर तिवारी, दिनेश प्रसाद सिंह,राजकमल शर्मा, ज्ञानी शर्मा, परशुराम चौधरी,पी.एन सिंह, ध्रुव यादव, मिथिलेश यादव, राजेन्द्र शुक्ला,मुकेश शर्मा,बिंदेश्वर रॉय, बिनोद कुमार बक्शी, कमलेश सिंह, प्रमोद कुमार सिन्हा, अखिलेश शर्मा, बी.रॉय,डी के मिश्रा, आर.मंडल,सुनील कुमार सिंह, किशोर सिंह, कृत्यानन्द प्रसाद सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार ओझा, पंकज कुमार सिंह,शभु सिंह,शशिभूषण सिंह,संजीत, मनोज,दीनबन्धु पाण्डे, रवि कुमार सिंह, राहुल, अनुराग शर्मा,अनिमेष कुमार बक्शी अनिकेश बक्शी,रूपेश ,पप्पू कुमार रॉय, गौतम कुमार रॉय, गोविंद कुमार रॉय,सन्नी सिन्हा,रूपेश सिंह, सुरेंद्र सिंह,रोविंन कुमार सिन्हा(छोटू), उदय भगत,किशन कुशवाहा,

आकाश कुमार पांडे, प्रदीप शर्मा,रंजीत कुमार,प्रकाश पटेल, तपन मंडल ,श्रवण, बागेश्वर पाठक, ललन झा, चुनु सिंह, श्रीकांत मिश्रा,सोनू पाठक, शशि भूषण कुमार सिंह ,जगदीश कुमार, विनोद कुमार,राहुल सिंह,सुदामा यादव,अभिषेक झा, बबलू मिश्रा तथा सोसाइटी के सभी गणमान्य आम और खास सभी लोग उपस्थित थे।।
सभी ने बड़े ही धूमधाम से पूजा करने का संकल्प लिया और सभी ने अपने-अपने सहयोग की सहभागिता भी निभाई और पूजा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए भी अपने कदम बढ़ाए।।

About Author