Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

बर्मामाइंस मिल एरिया में लगी भीषण आग…मचा हड़कंप …आधे घंटे बाद पहुंची दमकल…

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित लकड़ी गोदाम और वर्कशॉप में शनिवार सुबह आग लग गयी. जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी. घटना शनिवार सुबह करीब 6 बजे की है. भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए, जिन्होंने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी. वहीं, सूचना के बाद दो दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

लक्ष्मी टिंबर के मालिक ने बताया कि वहा लकड़ी काटने और रबड़ का काम होता है. जहां शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने उन्हें दी . इसके पश्चात दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गयी. जहां मौके पर दो फायर ब्रिगेड एक सरकारी और एक टाटा स्टील की दमकल गाड़ी पहुंची है. फिलहाल आग पर काबू पाने में कोशिश जारी है।

About Author